फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को किया जागरूक छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग बांटे

Thu, 18 Dec 2014 07:15 PM IST
ककराला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा अशरफ  उल उलूम में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर मदरसा के प्रबंधक अशरफ  अली खां ने बच्चों को अल्पसंख्यकों के अधिकार बताए। मुख्य अतिथि हामिद अली खां राजपूत ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री राजपूत ने शासन द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा, अल्पसंख्यक बच्चों के कल्याण के लिए दशम, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, शादी अनुदान समेत कई योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की भारत सरकार से अपील की। कार्यक्रम मेें स्कूल के बच्चों और स्टाफ  के अलावा हाजी अफजल खां, अजीम खान, अकमल खां, हाजी इब्राहीम खां, फाइक खान आदि मौजूद रहे। अंत में पेशावर में मासूम छात्रों की हत्या की निंदा की गई। सभी ने दो मिनट का शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें