फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परख ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम पूरा

विज्ञापन
डायट में ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम ​शिक्षकों के द्वारा किया गया।स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
बदायूं। स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के बाद जमा की गईं ओएमआर शीट की स्कैनिंग का काम डायट में पूरा कर लिया गया है। अब सर्वे का डाटा शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य मुनेश कुमार के निर्देशन में तीन नवंबर को जिले के 1074 विद्यालयों में एनसीईआरटी की परख शाखा ने स्टेट अचीवमेंट सर्वे कराया था। ओएमआर शीट डायट में जमा कराई गई थीं। छह नवंबर से डायट परिसर में शीट स्कैनिंग का काम शुरू किया गया, जो शुक्रवार को समाप्त हो गया।
स्कैनिंग प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि जिले के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) और नोडल शिक्षकों को स्कैनिंग में लगाया गया था। इन सभी ने शुक्रवार को 60 हजार शीट की स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया। अब इसका डाटा गूगल शीट पर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद में वहां से मिलने वाले निर्देशों के क्रम में आगे काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें