फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पेंशन में धांधली, सात लोग ले रहे दोहरी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। तहसील के गांव पलिया गूजर और गनगोला में दिव्यांग पेंशन में धांधली का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी हेमेंद्र ने जांच कराकर कार्रवाई को कहा है। शिकायत करने वालों के मुताबिक गनगोला गांव के सात ऐसे लोग हैं जिनके दो बैंक खाते हैं और वह गनगोला के साथ पलिया गूजर गांव के निवासी होने के नाते भी पेंशन पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दिव्यांग और विधवा पेंशन में गड़बड़झाला सामने आता रहा है। सैकड़ों अपात्रों की पेंशन बंद की जा चुकी है। अब दातागंज तहसील के गांवों में भी इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। पलिया और गनगोला गांव में कुल 24 लोग दिव्यांग पेंशन पा रहे हैं। इनमें 17 लोग पलिया के बाकी गनगोला के हैं। गनगोला के रहने वाले सात लोग ऐसे हैं जो गनगोला और पलिया दोनों गांवों के दिव्यांगों की पात्रता सूची में शामिल हैं। इन लोगों ने दो-दो बैंक खाते खुलवा रखे हैं। सभी सात लोग दोहरी दिव्यांग पेंशन पा रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी हेमेंद्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत होने पर सामने आया मामला
दो गांवों की पात्रता सूची में शामिल होकर दोहरी दिव्यांग पेंशन का लाभ लेने वालों का मामला शिकायत होने पर सामने आया है। यह लोग कई साल से पेंशन ले रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर भी पात्रता सूची में दोहरे नामों पर किसी की नजर नहीं गई। दिव्यांग कल्याण विभाग में पात्रों को पेंशन शुरू कराने के लिए महीनों चक्कर लगाने होते हैं, लेकिन इन लोगों की दोहरी पेंशन में कोई रुकावट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का कोई मामला अभी मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- रामजनम, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें