फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में रही शिवभक्तों की धूम

Mon, 10 Aug 2015 08:42 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जुटी। अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए सुबह से भक्त हाथों में जल पात्र और पूजा का थाल लेकर निकले। मंदिरों पर भारी भीड़ लगी रही। जलाभिषेक करने निकले शिवभक्तों की आस्था के सोमवार को कई रूप नजर आए। हरेक टोली अपने अंदाज में मस्त होकर थिरकती दिखी तो उनके साथ मौजूद कलाकारों ने भी अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। सड़कों पर कांवड़ियों की टोलयां ही नजर आईं। इस दौरान...जय-जय भोले भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी आदि भजनों पर कांवड़ियों ने नृत्य किया। शहर के मंदिरों में सुबह से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। नगर के बिरुआ बाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, नगला मंदिर, दरीबा मंदिर, रघुनाथ मंदिर पर भोर से ही भोले के भक्त हाथों में पूजा-अर्चना का सामान लेकर जलाभिषेक करने को पंक्तिबद्ध नजर आए। गर्मी में पसीने से तरबतर होने के बाद भी आस्था की डोर को कमजोर नहीं पड़ने दिया। बम-बम भोले के जयघोषों के साथ पूजा की। इस दौरान मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। पूजा-पाठ का सामग्री के अलावा खेल-खिलौनों की दुकानें भी लगीं।
विज्ञापन


आस्था का जल लेकर निकले कांवड़िए
उझानी। कछला गंगाघाट से शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार पूरी रात घाट पर जल भरने का दौर चला। कांवड़ पूजन के बाद चले शिवभक्तों के साथ मौजूद कलाकारों ने बरेली- मथुरा हाईवे पर करतब भी दिखाए। शंकर- पार्वती ने नृत्य प्रस्तुत किया वहीं, शुक्र और शनि बने कलाकारों ने शिवभक्तों को भी थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। शिवभक्तों के साथ राहगीर भी मस्त नजर आए। उन्होंने भी कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कलाकारों ने रास्ते के चौक और चौराहे पर भी धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी।
सोमवार को इलाके से होकर बदायूं और बरेली की ओर निकलीं कांवड़ियों की टोलियों में शामिल महिला भक्तों ने मंगलगीत गाए। कलान क्षेत्र के रास्ते शाहजहांपुर जिले के कांवड़ियों की टोलियां भी कछला से जल भरकर निकलीं। ज्यादातर टोलियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर डीजे साउंड सिस्टम भी नजर आया। कांवड़ भी एक से बढ़कर एक दिखीं। मंडी समिति के पास शिवमंदिर और जजपुरा में खाटू नरेेश के मंदिर के सामने कांवड़ियों ने मनमोहक कार्यक्रम के जरिए शमां बांध दिया।
विज्ञापन


बर्रा मंदिर में भोले के जयकारों की गूंज
उझानी। सोमवार को बर्रा फरीदपुर के प्राचीन शिवमंदिर में शिवभक्तों ने हजारों की संख्या में पहुंच कर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने बेल-पाती भी अर्पित की। दोपहर तक जलाभिषेक का दौर चला। पुलिस को भी भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की व्यवस्थाओं में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें