उझानी निवासी सत्यम रावत अपने माता- पिता के साथ। स्रोत- परिजन
उझानी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित शिवदत्त रावत के परिवार की बिटिया सत्यम भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। लखनऊ में पिछले दिनों परेड के बाद उन्हें जम्मू संभाग में तैनाती दी गई।
लेफ्टिनेंट सत्यम रावत के पिता मुकेश रावत गांव मल्लामई के निवासी हैं। वह परिवार के सदस्यों के साथ कस्बे में ही रहते हैं। सेना के मेडिकल कोर में करीब पांच साल की ट्रेनिंग पूरी कर आठ फरवरी को वह लखनऊ में परेड में शामिल हुईं। पिता मुकेश के साथ मां रतन रावत भी कार्यक्रम में गए थे। मुकेश भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। परेड के बाद सत्यम को जम्मू में तैनात किया गया है। संवाद