उझानी। पटपरागंज में एमआरएफ सेंटर के आसपास कूड़ा डाले जाने के विरोध में सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव ने बृहस्पतिवार को दूसरा सेंटर घेरने का एलान किया है।
सत्याग्रह के 13वें दिन ग्रामीणों ने प्रदेश सचिव अजीत यादव की मौजूदगी में आगे की रणनीति पर विचार किया। प्रदेश सचिव ने कहा कि पटपरागंज के ग्रामीणों की दिक्कतों पर पालिका अफसरों ने गौर नहीं किया है। पालिका के पास कस्बे से सटे इलाके में एक और एमआरएफ सेंटर है। वहां अब तक कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। इसे लेकर वह ग्रामीणों के साथ दूसरे सेंटर का घेराव करेंगे। संवाद