फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सती ने ली सीता का रूप धारण कर राम-लक्ष्मण की परीक्षा

Sun, 11 Jan 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कथा व्यास शोले शास्त्री।
विज्ञापन
उघैती। कस्बे के महानगर रोड पर शाक्य कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा तीसरे दिन जारी रही। विधि-विधान से पूजन के साथ शुरू हुई कथा में शोले शास्त्री ने सती द्वारा श्रीराम की परीक्षा लेने की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि राम ईश्वर का अवतार हैं, इस संदेह को दूर करने के लिए माता सती भगवान राम की परीक्षा लेने के लिए सीता का रूप धारण कर लक्ष्मण के सामने आईं, जिन्हें देखकर लक्ष्मण भ्रमित हो गए लेकिन राम ने उन्हें पहचान लिया और प्रणाम किया। इसके बाद सती का संदेह दूर हुआ। राम ने फिर अपना श्रीहरि रूप दिखाया। इस घटना के बाद सती ने भगवान शिव को जो जानकारी दी, इससे शिव रुष्ट हो गए और सती को त्याग दिया। कथा में घनश्याम शाक्य, नरेंद्र शाक्य, दीपक श्रीवास्तव, जॉनी शाक्य, योगेंद्र शाक्य, अमर सिंह, राहुल, विजय शाक्य, दिवाकर, ललितेश, अशोक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें