फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में सरस्वती समूह की छात्राएं अव्वल

Wed, 12 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
लोकनृत्य में सरस्वती समूह की छात्राएं अव्वल 
विज्ञापन
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बुधवार को विश्व दृष्टि दिवस पर आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने मनमोह लिया। महिलाओं ने मातृशक्ति को मजबूत बनाने की वकालत भी की। लोकनृत्य में सरस्वती समूह की छात्राओं ने पहला स्थान पाया। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

श्रीनारायनगंज मोहल्ला स्थित प्रखर संस्कारशाला परिसर में लोकनृत्य प्रतियोगिता पूर्वाह्न में शुरू हुई। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। मौजूदा माहौल में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। कहा कि मातृशक्ति को अभी और अधिकार मिलने चाहिए। मातृशक्ति से ही समाज को नई दिशा प्राप्त होती है। वीरांगनाओं ने इतिहास रचा है। आगे भी जारी रहेगा। महिलाओं ने मातृशक्ति का मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं ने विश्व को नवीन ज्ञान से सिंचित किया है।
कार्यक्रम के तहत लोकनृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती समूह की छात्राओं ने पहला स्थान पाया। लक्ष्मी टोली की छात्राएं दूसरे और काली समूह ने तृतीय स्थान पाया। विजेता टोली नायिकाओं को मेडल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता कराने में रामनिवास शर्मा, रीना शर्मा, आरती शर्मा, नेहा, तनिष्का, केशव शर्मा, पायल, सौम्या, हेमंत, कल्पना, प्राची और खुशबू आदि का सहयोग रहा। इधर, सजीव शर्मा ने बताया कि 14 अक्तूबर को हनुमान गढ़ी मंदिर में दीपयज्ञ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें