फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: सराफ ने बेटी से शादी कराने का दिया लालच, छोटे से करा दी बड़े भाई की हत्या, कुएं में फेंका शव

Mon, 20 Feb 2023 11:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

प्रिंस हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। प्रिंस की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी। इसमें एक सराफ का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
प्रिंस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी के प्रिंस हत्याकांड में अब कस्बे के सराफ का नाम सामने आया है। प्रिंस के पिता का आरोप है कि सराफ की बेटी से उनके बेटे का प्रेम प्रसंग चल रहा था। काफी समझाने के बावजूद दोनों मानने को तैयार नहीं थे। इससे सराफ ने बदला लेने के लिए उनके छोटे बेटे हर्ष को लालच देकर उससे बड़े बेटे प्रिंस की हत्या करा दी। मामले में पुलिस आरोपी युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार रात बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक निवासी प्रिंस कुमार का शव उसके ही भाई हर्ष की निशानदेही पर बर्नी ढकपुरा रोड स्थित एक कुएं से बरामद हुआ था। थाना पुलिस ने हर्ष को सुबह हिरासत में ले लिया था। उसके बताए अनुसार कस्बे के देवांश मराठा और उदय भी पकड़े गए थे। पहले उन्होंने हत्या कर कछला गंगाघाट पर शव फेंकने की बात कबूली थी।

विज्ञापन

कुएं से बरामद हुआ था शव 

पुलिस ने कछला जाकर खोजबीन कराई लेकिन वहां एक वृद्ध का शव बोरे में मिला था। बाद में पुलिस ने सख्ती कर हर्ष से पूछताछ की तो देर रात उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से शव बदामद कर लिया। रविवार दोपहर प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चूंकि शव काफी खराब हो चुका था। इससे मौत की असली वजह पता नहीं चली।

छत से फेंककर की थी भाई की हत्या 

प्रिंस के पिता राजेश का कहना है कि कस्बे के एक सराफ की बेटी से प्रिंस का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सराफ ने उसे रास्ते से हटाने के लिए उनके दूसरे बेटे हर्ष को अपने जाल में फंसाया। फिर उसे अपनी बेटी से शादी कराने का लालच दिया और उसे प्रिंस की सुपारी देकर हत्या करा दी। उन्होंने बताया कि प्रिंस की छत से फेंककर हत्या की गई थी। बाद में उसके शव को जलाया गया। फिर कुएं में फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। सोमवार को इसका खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें