फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संतोष यादव का अंडर- 23 ट्रायल में चयन

विज्ञापन
संतोष यादव
विज्ञापन
बदायूं। शहर के तेज गेंदबाज संतोष यादव का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित अंडर-23 इंटर जोन क्रिकेट ट्रायल के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेठ आनंदराम जयपुरिया स्पोर्ट्स गैलेक्सी लखनऊ में हुई। इसमें बरेली जोन के साथ सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर और लखनऊ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बदायूं संगठन के सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि संतोष यादव मंडी समिति कालोनी में रहते हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त फौजी हैं, जिन्होंने बेटे को बचपन से ही खेल के प्रति प्रेरित किया। संतोष ने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत साईं क्रिकेट अकादमी एसके मैदान से की। उनकी गेंदबाजी की रफ्तार 138 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है, जो किसी युवा तेज गेंदबाज के लिए शानदार प्रदर्शन माना जाता है।

यूपीसीए के सीनियर चेयरपर्सन कर्नल सीताराम ने बताया कि बरेली जोन से पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं के खिलाड़ियों में से केवल संतोष यादव का चयन हुआ है। बताया कि संतोष ने पहले ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब उन्हें फाइनल ट्रायल के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में जाएंगे। संगठन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने संतोष के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बदायूं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उचित संसाधनों और अवसरों की। उन्होंने कहा कि संतोष जैसे खिलाड़ी जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं और भविष्य में राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी बदायूं का परचम लहराने की क्षमता रखते हैं। इस अवसर पर अमरीश गोयल, रविंद्र मोहन सक्सेना, एमपी सिंह, राहुल चौबे, अखिलेश पांडे, अंकुर रस्तोगी, फिरोज खान, अनिल गुप्ता, खुशनवी, अभय सक्सेना, अभिषेक, नितिन, राजू आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें