फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालयों के लिए मिलेगी मान्यता

Wed, 13 May 2015 08:02 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत विद्यालय खोलने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने मान्यता देने के लिए आवेदन मांगे हैं। शासन की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक 31 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं 15 जून तक निस्तारण की कार्रवाई भी पूरी कर दी जाएगी। डीआईओएस कार्यालय से प्रक्रिया बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालयों की मान्यता काफी समय से बंद थी। जिले में गिने चुने विद्यालय ही चल रहे हैं लेकिन सत्र 2015 में शासन ने नवीन मान्यता के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं अध्यक्ष उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से जारी आदेश के मुताबिक संस्कृत शिक्षा परिषद के प्रथम/पूर्व मध्यमा/ उतर मध्यमा स्तर तक की मान्यता प्रदान किए जाने के लिए मान्यता आवेदन पत्र, मान्यता पत्रक, प्रशासन योजना और मान्यता मानक अनुमोदित किए गए हैं। शासन से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद राजकीय प्रेस इलाहाबाद से आवेदन प्रारूप प्राप्त हो चुके हैं। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि  21 अप्रैल 2015 के आदेश के तहत विशेष परिस्थिति में मान्यता आवेदन पत्र संस्कृत परिषद कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित कर दी गई है। यह व्यवस्था सिर्फ शैक्षिक सत्र 2015 तक ही प्रभावी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें