फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्गीय संस्कृत ज्ञान  परीक्षा में दिखाई प्रतिभा

Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कीर्ति, गौरव, देवांश, रेखा और दीपक जिलास्तर पर रहे अव्वल
गायत्री परिवार हर वर्ष बड़े स्तरपर कराता है भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
 गायत्री परिवार की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा इस वर्ष वर्ष 2015-16 में भी आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। पांच वर्गों में आयोजित इस परीक्षा में जिलास्तर पर कीर्ति, गौरव, देवांश, रेखा और दीपक अव्वल रहे। तहसील स्तर पर भी प्रतिभाएं निखर कर आई हैं। इन सभी को 24 अप्रैल, रविवार को प्रात: 10 बजे गायत्री शक्ति पीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र बिल्सी रोड बहेड़ी में पुरस्कृत किया जाएगा। पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले हर वर्ग के छात्र-छात्राओं को गायत्री परिवार की ओर से पुरस्कृत किया जाना है। 
परीक्षा के जिला संयोजक बी ज्ञानेंद्र ने बताया कि कक्षा पांच से महाविद्यालय स्तर तक के 8660 छात्र-छात्राओं ने 10 अक्तूबर को परीक्षा दी थी। इसमें जिले के 125 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला और तहसील स्तर पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गायत्री परिवार पुरस्कृत करेगा।
विज्ञापन

जिला स्तर का परिणाम 
बदायूं। कक्षा पांच में नेहरू पब्लिक स्कूल, शेखूपुर की कीर्ति सिंह, कक्षा 7-8 वर्ग में त्रिवेणी सहाय स्कूल नसरौल के छात्र गौरव शर्मा, कक्षा 9-10 वर्ग में बीआरबी मॉडल स्कूल बदायूं के देवांश वैश्य, कक्षा 11-12 वर्ग में न्यू ऑस्कफोर्ड स्कूल नाधा की रेखा यादव और महाविद्यालय स्तर पर साईनाथ कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन, उझानी से दीपक पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बुलंदी का झंडा गाड़ा है।
विज्ञापन

तहसील स्तर का रिजल्ट  
बदायूं। सदर तहसील में पांच वर्गों में क्रमश: सुधा, खुर्शीद आलम, चंद्र प्रकाश सिंह, निशांत कुमार, सहसवान में दुर्गेश, सत्यवीर, सुनील कुमार, कामरान अली, बिसौली से राजेश कश्यप, विजेंद्र कुमार, अखिला पाठक, पौनुष पाराशरी, दातागंज में अंकित कुमार, अजय कुमार गुप्ता, पूनम शाक्य, संगीता कुमारी और बिल्सी तहसील में विवेक कुमार सिंह, कमलेश, अभिषेक भारद्वाज के अलावा साविर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी-अपनी तहसील में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें