फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिरुवाबाड़ी मंदिर में हुआ संकीर्तन, झूमे भक्त

विज्ञापन
बिरुआबाड़ी मंदिर में तीज उत्सव मनातीं महिलाएं।स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट द्वारा बिरुवाबाड़ी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। राधारानी को सोलह शृंगार अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

भक्तों ने मधुर भजनों की रसधारा बहाई, कीर्तन के स्वर गूंजे और सभी ने भक्ति में डूबकर नृत्य किया। वातावरण शुद्ध भक्ति रस में सराबोर हो उठा। तीज उत्सव के साथ-साथ झूलन उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। भगवान को झूला झुलाया गया और मंदिर परिसर राधा-कृष्ण प्रेम में डूब गया। उत्सव का समापन भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी भक्तों ने प्रेमपूर्वक भागीदारी निभाई। इस मौके पर पंकज, ऋषिराम, श्याम, शरद, अरुण, नरेंद्र, पवन, आशीष आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें