फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने सैनिटाइजेशन के लिए मंगाई तीन नई गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका ने सैनिटाइजेशन के लिए तीन गाड़ियों की बुकिंग की थी, जो बुधवार को मिल गई। अब इन गाड़ियों के माध्यम से शहर की सड़कों, मकानों, दुकानों पर सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। हालांकि संकरी गलियों में अभी भी नगर पालिका के कर्मचारी पैदल ही सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। जनपद में अभी कोरोना पॉजिटिव की संख्या 16 हो चुकी है। जिसमें आठ मामले शहर में ही हैं। इसकी वजह से आधे से अधिक शहर को हॉटस्पॉट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

गाड़ियों की कमी के चलते निगम के कर्मचारियों को शहर के विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजेशन के काम में परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए नगर पालिका ने तीन गाड़ियां मंगवाई हैं। वहीं अग्निशमन विभाग की भी एक गाड़ी शहर में सैनिटाइजेशन के काम के लिए लगाई गई है।
सैनिटाइजेशन के लिए तीन नई गाड़ियां मिल चुकी है। जिनके माध्यम से शहर में सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है। जहां पर यह गाड़ी नहीं जा सकती है, वहां पर नगर पालिका के कर्मचारी पैदल जाकर सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें