बदायूं। जिला पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी नौ दिन से लापता है। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम निवासी अरविंद कुमार जिला पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। दो दिसंबर को वह अचानक घर से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में लगे लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।
परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। परिजनों ने बताया कि उसके दिमाग का ऑपरेशन हुआ है तब से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके लापता होने के बाद से परिवार में बेचैनी है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। तलाश की जा रही है।