फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात साल की सजा होने के बाद सफाई कर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हत्या के प्रयास के मामले में 7 साल की सजा पाने वाले सफाई कर्मी को जिला पंचायत राज अधिकारी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

मामला विकास खण्ड वजीरगंज की ग्राम पंचायत पुरामवी का है। तैनात सफाई कर्मी राजकुमार पुत्र रामसरन, निवासी कलिंया काजमपुर, थाना कुंवरगांव जुलाई से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहा था। इस पर एडीओ पंचायत वजीरगंज की आख्या पर जांच कराई गई तो पता चला कि राजकुमार जिला कारागार बदायूं में निरुद्ध है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक की आख्या के अनुसार, सिद्धदोष बंदी राजकुमार को थाना कुंवरगांव में दर्ज केस में 7 वर्ष व 15 हजार जुर्माना की सजा सुनाई गई है। वर्तमान में वह इसी सजा में जिला कारागार में निरुद्ध है। इस आधार जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बृहस्पतिवार को राजकुमार को बर्खास्त कर दिया। सजा 6 जुलाई को हुई थी, इसलिए सफाई कर्मी की बर्खास्तगी उसी समय से मानी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें