विकास खंड मुख्यालय में नेहरू युवा विकास समिति पसेई द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं एएनएम का एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण मंडल को आए कोआर्डिनेटर संजय शुक्ला ने स्वच्छता पर जानकारी देते हुए स्वच्छता के सात घटक के बारे में जानकारी दी। जिसमें गांव की स्वच्छता, साफ पीने का पानी, गंदे पानी की निकासी, स्वच्छ शौचालय, कूड़े करकट का निपटान, घरेलू एवं खान पान स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में समूह चर्चा करके जानकारी दी।
बाल एवं पुष्टाहार परियोजना अधिकारी ने स्वच्छता की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षित मलमूत्र निपटान तथा साबुन से हाथ धोने जैसे व्यवहार के द्वारा ही जल जनित बीमारियों से बचा जा सकता है और 70 से 80 प्रतिशत तक बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। भारत में जल व स्वच्छता संबंधी बीमारी से औसतन ग्रामीण क्षेत्राें मे लगभग 300 लाख व्याक्ति पीड़ित रहते हैं। ओमकार यादव, सुधीर यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम आदि मौजूद रहे।