फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल तो खत्म हुई, मगर मुख्य मार्गों से ही हटवाया गया कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों की सात दिन चली हड़ताल के कारण पूरे शहर में गंदगी। हालांकि गुुरुवार को हड़ताल से लौटे कर्मचारियों ने मुख्य सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे गंदगी के ढेरों को साफ किया, लेकिन गली- मोहल्लों में सड़कों पर गंदगी फैली रही। लोगों का कहना है यदि अभियान चलाकर इस गंदगी को जल्द दूर नहीं किया गया तो भीषण गर्मी के इस मौसम में बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

कई मांगों को लेकर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बेमियादी कामबंद हड़ताल कर दी थी, जो बुधवार को कुछ मांगों पर समझौते होने के बाद खत्म हो गई। सफाई कर्मियों की हड़ताल से पूरा शहर नरक जैसा हो गया था। ऐसा कोई मोहल्ला, सड़क या सार्वजनिक स्थान नहीं बचा, जहां पर गंदगी के ढेर न लगे हों। नाले-नालियां भी कीचड़ से बजबजा उठे। अब जब से हड़ताल खत्म हुई है तब से कर्मचारी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ मुख्य सड़कों या पॉश इलाकों से ही गंदगी को दूर किया गया है। मोहल्लों में गुरुवार को भी हालात बद से बदतर रहे। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभी सड़कों से कूड़ा हटाया जा रहा है। एक साथ सभी जगह सफाई होना मुमकिन नहीं है। जल्द ही शहर की सभी गलियों से कूड़ा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपमाला गोपाल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें