गंगा जल वितरित करते एसएसपी डॉ.बृर्जेश कुमार सिंह। स्रोत-पुलिस
बदायूं। पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस अधिकारियों व सीएफओ ने संगम से लाए जल का पुलिसकर्मियों में वितरण किया। महाकुंभ में दमकल विभाग के कर्मियों के साथ एक गाड़ी गई थी। महाकुंभ के समापन होने पर वहां से गाड़ी में त्रिवेणी का गंगाजल भरकर जिले में लाया गया।
बुधवार को पुलिस लाइन में डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ उझानी शक्ति सिंह व सीएफओ राजाराम ने गंगा जल का वितरण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के लोग व बच्चे गंगाजल लेने पहुंचे। इससे पहले सुबह में एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने गंगाजल से स्नान किया। संवाद