फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की टक्कर से संग्रह अमीन की मौत

Wed, 19 Jun 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
संजीव सक्सेना का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम कालूपुर के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से संग्रह अमीन संजीव सक्सेना (50) की मौत हो गई। वह मई बसई गांव से वसूली करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कस्बे में गायत्री कॉलोनी निवासी संजीव सक्सेना बिसौली तहसील में संग्रह अमीन थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक वह मंगलवार को वसूली करने मई बसई गांव गए थे। वहां से शाम करीब छह बजे बाइक पर बिसौली लौट रहे थे। उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम कालूपुर के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे संग्रह अमीन बाइक समेत उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने घायल संजीव सक्सेना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना पर उनकी पत्नी पंकज और पुत्र लकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहीं एसडीएम कल्पना जायसवाल भी आ गईं। उन्होंने हादसे की जानकारी करते हुए उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार वालों ने कार नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें