फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की ओपीडी, दो ही देखते आ रहे मरीज

Wed, 19 Jun 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
महिला अस्पताल की ओपीडी में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल में एक माह से ओपीडी दो डॉक्टरों के सहारे चल रही है। जबकि, यहां चार डॉक्टरों की ओपीडी है। दूर दराज से आए मरीजों को डाॅक्टर के कक्ष के सामने बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। ओपीडी के दो कमरों में कुर्सी खाली पड़ी रहती हैं। मंगलवार को डॉ. सुकुमार अग्रवाल और डॉ. प्रियंका ने ओपीडी में मरीजों को देखा।
विज्ञापन


डॉ. नाजिया और राविया ईद की वजह से नहीं आईं थीं। दोनों की ड्यूटी ओपीडी में थी। यही वजह रही कि ओपीडी में दो ही डॉक्टर मरीज देख रहे थे। ओपीडी में ड्यूटी होने के बाद कोई नहीं आता है तो गलत है। इसको दिखवाएंगे। डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस महिला, अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें