फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, मिलावट पर कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 21 Mar 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को जिले में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त सीएल यादव ने बताया कि गांधी नगर स्थित एसबी ट्रेडर्स से कुट्टू का आटा और सेंधा नमक के नमूने लिए गए। कुंवरगांव में सुरेश चंद्र के प्रतिष्ठान से किशमिश, जबकि अंबियापुर में चन्द्रकेश के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा बिसौली के बाबूराम मार्केट स्थित अमित प्रोवीजन स्टोर से साबूदाना का नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, प्रिया त्रिपाठी, प्रमोद कुमार और खुशीराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें