फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 11 कीटनाशक और 3 बीजों के सैंपल लिए गए

विज्ञापन
बीज की दुकान पर निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने शनिवार को बिसौली, वजीरगंज और बगरैन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद-बीज की दुकानों और गोदामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कीटनाशकों के 11 नमूने और बीज के तीन नमूने लिए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी विक्रेता ने निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सरकार किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें