फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

विज्ञापन
सदर तहसील में लोगों की शिकायतों को सुनती मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं/ दातागंज। मंडलायुक्त शिल्वा कुमारी जे ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं डीएम दीपा रंजन ने एसएएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ दातागंज के तहसील परिसर में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान दातागंज में सक्षम की शिकायत पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान के साथ तहसील सदर में जनशिकायतों को सुना। साथ संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। मेड़ संबंधी शिकायतों की धारा 24 के तहत कार्रवाई की जाए।
वहीं दातागंज में आयोजित संपूूर्ण समाधान दिवस में ग्राम रुकुमपुर पुख्ता निवासी लगभग 12 वर्षीय शिकायतकर्ता सक्षम ने डीएम से शिकायत की। उसने कहा कि उसके पिता का देहांत लगभग पांच साल पहले हो चुका है उसके चाचा ने लेखपाल से साठगांठ करके कागजों में पिता धीरेंद्र की कोई संतान नहीं दिखाई है, साथ ही उसके पिता की भूमि भी अपने नाम दर्ज करा ली है। डीएम ने प्रकरण का विशेष संज्ञान लेते हुए दोषी संबंधित लेखपाल को निलंबित करते हुए दोषियों के प्रति कार्रवाई करने व शिकायतकर्ता सक्षम की संपत्ति उसे दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सक्षम को मिठाई भी खिलाई गई। वहीं तहसील दातागंज में 135 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि तहसील सदर 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
---------------
बिल्सी : तीन शिकायतों का मौके पर किया गया समाधान
बिल्सी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने की। यहां 39 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से मात्र तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ श्याम नारायन सिंह, तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें