फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिकायतें आईं, दोनों का निस्तारण

विज्ञापन
समाधान दिवस में बैठे डीएम व एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनीं। साथ ही मौके पर आईं दो शिकायतों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी के साथ कोतवाली पहुंचीं। वहां पर दोनों अधिकारियों ने पूर्व में निस्तारित की शिकायतों का अवलोकन किया। इस दौरान दो शिकायतें अधिकारियों के सामने आईं। दोनों मामलों में पारिवारिक विवाद था। उनका दूसरे पक्ष को बुलाकर मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि अवैध रूप से कब्जाई संपत्ति आदि को कब्जा मुक्त कराया जाए। राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों को गंभीरतापूर्वक समयबद्ध पूरा किया जाए। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निस्तारित किया जाए। शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इससे शिकायतकर्ता को परेशान न होना पड़े। उन्होंने थानों में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
-
बिल्सी में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
बिल्सी। शनिवार को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा व सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों एवं निस्तारण को पंजिका में दर्ज करने को कहा। इस मौके पर दिनेश कुमार शर्मा, डीपी सिंह, सुमित कुमार शर्मा, हरिओम सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें