पुलिस लाइन में शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा।
पुलिस स्मृति दिवस पर अधिकारियों ने बैंड के साथ भामाशाह चौराहे पर राष्ट्रीय गान गाया
बदायूं। पुलिस लाइन के मैदान में शनिवार शाम मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान पीएसी के बैंड के साथ राष्ट्रीय गान और देशभक्ति गीत भी गाए गए। अधिकारियों ने बैंड के साथ भामाशाह चौराहे पर राष्ट्रीय गान गाया।
शनिवार की शाम पुलिस लाइन मैदान में पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ सुनील कुमार और प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद हकीमुद्दीन ने शहीदस्थल पर पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। सभी अधिकारी पीएसी के बैंड के साथ भामाशाह चौराहे पर पहुंचे। यहां धुन के साथ राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान भी मौजूद रहे।