उघैती। सैलून संचालक समीर की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में देर रात मौत हो गई है। गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल था। पुलिस गोली मारने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात अवैध संबंधों के विवाद को लेकर हुई थी।
थाना क्षेत्र में 16 मार्च को ईखखेड़ा गांव में समीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, उसे दो गोलियां लगीं थीं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे बदायूं से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
पुलिस ने इस मामले में मनवीर, यशपाल निवासी ग्राम मेवली, राकेश निवासी ग्राम खंडुआ और आशीष निवासी ग्राम स्वरूपपुर, थाना उघैती को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों को दो दिन कोर्ट ने जेल भेज दिया था। वारदात के पीछे अवैध संबंधों का विवाद बताया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, दो तमंचे, दो खोखे, दो कारतूस, एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए थे। समीर की मौत के बाद अब पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
इस मामले में चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। - डॉ ह्देश कठेरिया, एसपी ग्रामीण