गुलड़िया। तांगा स्टैंड के समीप स्थित कम्पोजिट दुकान में सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे जिला आबकारी की टीम ने छापा मारा। वहां बीयर और देशी शराब ओवररेट वा बिकती पाई गई। देशी शराब का क्वार्टर 75 रुपये के बजाय 85 रुपये में और बीयर की केन 130 की जगह 140 में बेची जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि अनुज्ञापी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद