स्काउड गाइड भवन में बनाए गए मॉडल के साथ बच्चे। संवाद
बदायूं। स्काउट भवन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र व नगर क्षेत्र के आए हुए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
सबसे पहले क्विज प्रभात कुमार, फरहत हुसैन व आमिर फारूक के निर्देशन में हुई। इसमें प्रथम स्थान पर सलारपुर ब्लाॅक से आई टीम में शामिल दीक्षा गुप्ता, अंजलि, विशाल, हरीश बाबू, दिव्यांश बाबू व अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इस्लामनगर की टीम से सृष्टि भारती, हिमांशु कुमार, अमित उपविजेता रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी में 16 ब्लॉकों से आए हुए प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्रियाशील मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में डायट से प्रवक्ता अमित शर्मा, प्रियंका शर्मा आदि की टीम ने समरेर के कादराबाद की दिव्या को प्रथम स्थान, समरेर के सिरसा के विष्णु को दूसरा स्थान, सहसवान के बक्सर से आकाश यादव ने तीसरा स्थान, जगत के कंडेला की सृष्टि शर्मा ने चौथा, कथरा खगेई की करिश्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर जिला स्काउट मास्टर सुदेश मिश्रा, कृष्ण प्रजापति, प्रगति सक्सेना, पीसी श्रीवास्तव, प्रियंका खन्ना आदि मौजूद रहे। संचालन फरहत हुसैन द्वारा किया गया। संवाद