फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-ऑफिस लॉगिन न करने पर 509 कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 509 अधिकारी-कर्मचारियों ने अब तक ई-ऑफिस पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया है, जिसके कारण शासन की ओर से इनका वेतन रोक दिया गया है। ई-ऑफिस पर काम न करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वेतन रुकने के कारण अधिकारी कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन

शासन की ओर से सख्ती, आदेश और समीक्षा बैठकों के बाद भी जनपद में ई-ऑफिस व्यवस्था धरातल पर नहीं उतर पाई है। जनपद के कई विभागों में अधिकारियों- कर्मचारियों ने ई-ऑफिस पोर्टल पर काम करना तो दूर पोर्टल पर लॉगिन तक नहीं किया है। इसके लिए कई बार जूम मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन ई-ऑफिस प्रशिक्षण सत्र प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया था, लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों ने इसमें ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
इसको देखते हुए शासन ने अब सख्त रुख अपनाया गया। जिले में 509 अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। इन सभी ने शासन की व्यवस्था का पालन नहीं किया। इन सभी को नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से ई-ऑफिस पोर्टल पर लॉगिन न करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों के वेतन रोके गए हैं, इन सभी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। - अखिलेश चौबे, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें