फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान सहसवान

Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
(बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला के पास बुधवार की रात गोदाम में अचानक लगी आग में सॉफ्टी का  सामान, आधा दर्जन कूलर फ्रिज समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन ने क्षति का आकलन कर  तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नयागंज निवासी टीटू  अग्रवाल का अग्रवाल धर्मशाला के पास गोदाम है। बुधवार की रात करीब ढ़ाई  बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम  स्वामी को दी। जब तक टीटू गोदाम पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।  सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम  में रखा करीब सामान जल गया। राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल और  लेखपाल विचित्र पाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति आकलन कर तहसीलदार को  रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें