गंगा में घटते-बढ़ते पानी ने बाढ़ खंड के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात होने के साथ ही गंगा और रामगंगा में एक बार बार फिर से पानी बढ़ने लगा है। गत दिवस तक पानी कम हो रहा था तो पानी बरसने के साथ ही नदियों में पानी बढने लगा है। इन हालातों में गंगा और रामगंगा पर बाढ़ बचाव के कामों में बाढ़ खंड को देर से काम शुरू करने का सबक मिल रहा है। गंगा के उसहैत बांध पर पथरामई के पास तो बाढ़ बचाव का काम बंद करना पड़ा है। बाढ़ खंड अधिकारियों ने कहा है कि अब यह काम इस सीजन के बाद अक्तूबर में ही शुरू किया जा सकेगा। मतलब साफ है कि बांध की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ देनी पड़ी है। यहां बाढ़ आने पर कभी भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
सहसवान। गंगा महावा बांध के समीप कटान कर रही गंगा पर कटान रोकने का प्रयास जारी रहा। गंगा में पानी बढ़ने की सूचना से बाढ़ खंड अधिकारियों को लग रहा है कि आगे इस काम में भी कइनिाई आएगी।
गंगा में पानी छोड़े जाने की ताजा स्थिति (क्यूसेक में)
नरौरा डेम- 17,805
बिजनौर डेम- 34,868
हरिद्वार डेम- 44,218
मीटरगेज पर गंगा- 162.150
मीटरगंज पर रामगंगा- 159.410
बारिश सुबह तक की स्थिति
तहसीलवार
बदायूं- 78 एमएम
बिसौली- 68 एमएम
सहसवान- 70 एमएम
दातागंज- 30 एमएम
जिले की औसत वर्षा- 60.25 एमएम