बिल्सी सीएचसी पर शिविर में महिलाओं का परीक्षण करमी टीम। संवाद
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने बताया कि हर माह में चार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि शिविर में अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की जांच कराई जाती है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए नाजुक होता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की जरूरत रहती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरनयुक्त वस्तुओं का सेवन अधिक करना चाहिए। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही। संवाद