बदायूं शहर में दातागंज रोड पर स्थित श्रीमद् ब्रह्मदत्त गोशाला धाम में 13वां भव्य गोपूजन व गोमह
बदायूं। गोपाष्टमी पर दातागंज मार्ग स्थित श्रीमद् ब्रह्मदत्त गोशालाधाम में 13वां भव्य गोपूजन व गो महाआरती महोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। इस दौरान बीमार और घायल गोवंश के उपचार के लिए सुदामा गोवंश चिकित्सालय का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देव यज्ञ और हवन के साथ हुआ। इसके बाद गो माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान गोपालकों और सहयोगी सम्मानित किए गए।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सुदामा गोवंश चिकित्सालय की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह बदायूं में गोवंश के उपचार के लिए पहला चिकित्सालय होगा। सचिन भारद्वाज ने बताया कि चिकित्सालय में बीमार और घायल गोवंश को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद महिला संकीर्तन मंडल और पंजाबी मंदिर के सहयोग से राधा-कृष्ण भजन, संकीर्तन का आयोजन हुआ।
महोत्सव में गोशाला धाम की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले गोपालकों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों से जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य मांगलिक अवसरों पर गो-सेवा व गोदान करने की अपील की गई। इस दौरान सुनील गुप्ता, अजय कुमार मिश्र, उमंग गुप्ता, आयुष अग्रवाल, दीपक रस्तोगी, सचित वैश्य, अंबुज वैश्य, राहुल चौबे आदि मौजूद रहे। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।