फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोकामना पूर्ति यज्ञ में भक्तों ने दीं आहुतियां

Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
हनुमान जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनोकामना पूर्ति यज्ञ में भक्तों ने दीं आहुतियां
विज्ञापन

संकट मोचन बालाजी दरबार स्थित अंजनी भवन में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिकोत्सव के छठे दिन विशाल मनोकामना पूर्ति यज्ञ संपन्न हुआ। दूरदराज से आए भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां देकर मंगल कामना करते हुए प्रार्थना की। पंडित दीपक शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ कराया। मुख्य यजमान हरीश चंद्र शर्मा एवं प्रतिमा शर्मा ने यज्ञ का शुभारंभ करवाया। भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। इस अवसर पर बालाजी दरबार भव्य रूप से सजाया गया। इस दौरान दिनेश रस्तोगी, चंद्रप्रकाश, सुनीता, बीनू, बरखा, अंकुश, जूली, शशि कुसुमाकर, शिवओम गुप्ता, मितांशु, संजय, गोपाल, अमित पाठक, सीमा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें