फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रामीण महिलाएं कर रहीं जल संरक्षण और प्रबंधन की अगुवाई

विज्ञापन
जल संरक्षण  कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्त्रोत संस्था
विज्ञापन
बदायूं। जिले के जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों में प्रोजेक्ट प्रवाह के तहत सुविधा संस्था की ओर पांच विकास खंडों के 200 गांवों में जल प्रबंधन और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव की महिलाएं जल संरक्षण और प्रबंधन की अगुवाई कर रहीं हैं।
विज्ञापन

यह पहल घटते भूजल स्तर और अनियमित वर्षा की समस्या से निपटने के लिए समुदाय-आधारित मॉडल पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के तहत जल बजटिंग, भूजल पुनर्भरण, जल-संरक्षण संरचनाओं का निर्माण तथा जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाया जा रहा है।
गांवों में जल एवं पर्यावरण समूह बनाए गए हैं, जिनकी अगुवाई महिलाएं कर रहीं हैं। ये समूह जल योजना, संरचनाओं की निगरानी और संसाधनों के संरक्षण से जुड़े निर्णय लेते हैं। साथ ही, 200 से अधिक जल मित्र और जल सखी तकनीकी सहयोग और जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें