लोगों की जानकारी थी कि सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश था और बैंकों की छुट्टी थी, लेकिन फिर भी तमाम जरूरतमंद जरूरत को ध्यान में रखते हुए एटीएम तक पहुंच गए। एटीएम कक्ष में ताला लगा देखकर वे लोग मजबूरी में वापस हो लिए।
यही वजह थी कि शहर के एसबीआई मुख्य शाखा में स्थित ई-लॉबी, टिकटगंज स्थित ई-लॉबी, बैंक ऑफ बड़ौदा की इंद्रा चौक स्थित ई-लॉबी एवं एचडीएफसी, आईडीबीआई, यूको बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंकों के एटीएम के बाहर जाने वाले तमाम लोग वहां पर जाकर लौटे। इससे उनको निराशा हुई।
आज 10 से पांच बजे तक खुलेंगे बैंक
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से रविवार तक शाम सात बजे तक बैंक खोलने के निर्देश दिए थे, जो अब पूरा हो चुका है। सोमवार को अवकाश के बाद अब बैंक मंगलवार को खुलेंगे। इस बारे में लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने बताया कि मंगलवार को बैंक अपने सुबह 10 से पांच बजे तक ही खुलेंगे।
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में रुपये देने की मांग
बदायूं। आंवला संसदीय क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जिले और संभल क्षेत्र में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं में रुपये भेजने की मांग लीड बैंक मैनेजर से की। अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने बताया सांसद ने कहा कि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक लीड बैंक पीएनबी से संबंद्ध है, लेकिन पीएनबी ग्रामीण बैंक शाखाओं को करेंसी नहीं दे रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी हो रही है। यदि धनराशि समय से न दी गई तो उन लोगों के खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान लीड बैंक मैनेजर अनुराग रमन ने कहा कि यदि उन्हें पर्याप्त करेंसी मिलेगी तो सर्व यूपी ग्रामीण बैंक को दी जाएगी।