फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 ई-रिक्शा और टेंपो का एक गेट बंद कराया

Thu, 18 Jan 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ई-रिक्शा और टेंपो सीज किए गए थे तो बुधवार को उनकी दायीं साइड बंद कराने की कार्रवाई जारी रही। सीज करने के विरोध में ई रिक्शा चालक और मालिकों ने पालिका परिसर पहुंचकर विरोध जताया। मांग की कि बरेली नगर निगम की तर्ज पर कैंप लगाकर उनके वाहनों का भी पंजीकरण कराया जाए। 

विज्ञापन

शहर में अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। करीब दो साल पहले तक से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 20 ई रिक्शा मंगलवार को सीज कर दिए गए। इसके विरोध में कई ई रिक्शा मालिक बुधवार को नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। कहा कि वह लोग तो अपने ई रिक्शा को पंजीकृत कराने चाहते हैं पर करा नहीं पा रहे। कहा कि बरेली नगर निगम ने कैंप लगवाकर वहां के ई रिक्शा पंजीकृत कराए थे। इसी तरह का कैंप लगवाकर यहां भी पंजीकरण की व्यवस्था कराई जाए। वह उसमें अपने सभी कागजात दाखिल कर देंगे। चेयरमैन के न मिलने पर ई रिक्शा स्वामी उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर चले आए। उन्होंने डीएम कार्यालय में भी इस मामले में ज्ञापन दिया। 
इधर, बुधवार को भी टीएसआई राममिलन ने पुलिस लाइंस गेट पर ई-रिक्शा, टेंपो और ऑटो की धरपकड़ जारी रखी। टीएसआई ने शाम तक करीब 95 वाहनों की दायीं साइड बंद करा दी। गेटों और खिड़कियों पर पत्ती लगवाकर उन्हें बंद किया गया। अब केवल बायीं साइड से ही मुसाफिर बैठ और उतर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें