फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई मेले में बताया शिक्षा का महत्व

Sat, 28 Mar 2015 12:03 AM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड दातागंज के ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुए आरटीई मेले में बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं लोगों को आरटीई के तहत जानकारी देते हुए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आरटीई मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किया। मेले में टीएलएम की न्याय पंचायतवार प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही समेकित शिक्षा की प्रदर्शनी में सुनने की मशीन, ब्रेललिपी, बैशाखी, जूते आदि की जानकारी दी। बीईओ विजय कुमार ने छह से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बाल अधिकार और सुविधाओं की जानकारी दी। चेयरमैन राजीव गुप्ता ने भी शिक्षा के मायने बताते हुए अधिक से अधिक दाखिले लेने पर जोर दिया। इस मौके पर मोहम्मद राशिद कादरी, सीमा राजन, फरहत हुसैन, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, मुकेश भारती, माधव सिंह, जसवीर सिंह, जाबिर हुसैन, सचिन कुमार, रामकिशोर, सत्यवीर, वीरेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
उसहैत। विकास क्षेत्र उसावां के उसहैत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय  पर ब्लॉक स्तरीय आरटीई मेले का शुभारंभ चेयरमैन गौरव गुप्ता ने किया। इसमें न्याय पंचायतों में होने वाली गतिविधियां जैसे चित्र, मॉडल, पोस्टर, सूचनाएं, शिक्षण कार्य को प्रदर्शनी के माध्यम से पेश किया। पुस्तक मेला भी लगा। साथ ही छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने पर फोकस किया। ग्रामीणों को बताया कि आज का युग शिक्षा का युग है। लिहाजा हर बच्चे का दाखिला जरूर दिलवाए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस दौरान सह समन्वयक,  संकुल प्रभारी, रूपेंद्र पटेल, विजेंद्र सिह, महेश मिश्रा, शाकिर अली, जमील अहमद, रामपाल, चंद्रकांती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें