फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजिस्ट्रेट चेकिंग में बाइक से 1.45 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र में हड़ौरा पुलिस चौकी के नजदीक बृहस्पतिवार रात एक बाइक से 1.45 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बाइक सवार रुपये के संबंध में कोई उचित कारण नहीं बता सका। इससे रुपये कब्जे में ले लिए गए हैं। बाइक सवार से सही कारण बताने को कहा गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में जगह-जगह मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे अपने हमराह एसआई ऋषिपाल सिंह के साथ हड़ौरा पुलिस चौकी के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 1.45 लाख रुपये बरामद हुए। उसने पूछताछ में अपना नाम दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अटसेना निवासी गिरीशपाल पुत्र धर्मपाल बताया। रुपये के संबंध में उसने बताया कि वह थ्रेशर खरीदने जा रहा था। जब उससे पूछा गया कि वह रात में ही क्यों जा रहा था, तो वह उसका जवाब नहीं दे पाया। इससे टीम ने 1.45 लाख रुपये अपने कब्जे में ले लिए। मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह लोकसभा चुनाव में धन का दुरुपयोग करने जा रहा था। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें