बदायूं। सहसवान में बुधवार को भाजपा की चुनावी सभा में हर्ष फायर हुआ। उम्मीदवार दुर्विजय सिंह के साथ विधायक महेश गुप्ता और हरीश शाक्य समेत कई भाजपा नेता मंच पर थे। दुर्विजय सिंह ने फायर कर रहे व्यक्ति को रोका और टोका। कार्यक्रम की रिकार्डिंग में यह बात भी सामने आई है। फायर की खबर बृहस्पतिवार को जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पार्टी के मीडिया आशीष शाक्य ने कहा कि लोगों ने स्वागत के लिए ढोल- नगाड़े, आतिशबाजी की थी। स्वागत कार्यक्रम में फायर की बात उनके हिसाब से सही नहीं है। संवाद