फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला के खाते से कई बार में 14,300 रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बा वजीरगंज के वार्ड नंबर एक निवासी विधवा महिला सुषमा साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से कई बार में 14,300 रुपये निकालकर खाता खाली कर दिया।
विज्ञापन




पीड़िता के मुताबिक, शुक्रवार अपराह्न करीब डेढ़ से दो बजे के बीच उसके खाते से लगातार छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन किए गए। सुषमा ने बताया कि पहले 999 रुपये के चार बार ट्रांजेक्शन हुए। इसके बाद एक हजार रुपये के तीन से चार बार ट्रांजेक्शन किए गए। इसी दौरान खाते में 14 हजार रुपये आने और फिर निकल जाने का ट्रांजेक्शन भी दिखाई दिया। इस तरह अलग-अलग बार में कुल 14,300 रुपये निकाल लिए गए।



मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद महिला को खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत की। पुलिस की ओर से साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर सेल को खाते से हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें