फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर एक लाख उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। रुपये दोगुने करने का झांसा देकर युवक एक लाख रुपये ठग ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गुधनी निवासी राशिद अली की करीब तीन माह पहले मकरंदपुर निवासी राशिद पुत्र इलयास से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने तीन-चार दिन से फोन कर एक लाख रुपये देने पर रकम दोगुनी करने का लालच दिया। छह अक्तूबर को आरोपी ने उसे बिल्सी बुलाया।
अंबियापुर चौराहे पर मिलने के बाद वह उसे वजीरगंज रोड पर करीब 300 मीटर दूर ले गया। पीड़ित के मुताबिक, उसने बैग में रखे एक लाख रुपये आरोपी को दिखाए। इसी दौरान आरोपी बातों में उलझाकर रुपये निकालकर ले गया। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। उधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें