फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपी सिंह को वेस्ट साइंटिस्ट का अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के सह निदेशक डॉ. आरपी सिंह को वेस्ट केवीके साइंटिस्ट चुना गया है। उन्हें अवार्ड नई दिल्ली में भेंट किया गया।
विज्ञापन

कृषि प्रचार विभाग की ओर से 27 फरवरी को इंडियन सोसायटी ऑफ एक्सटेंशन एजूकेशन, नई दिल्ली और राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय जयपुर की ओर से आयोजित संयुक्त समारोह में कृषि वैज्ञानिक आरपी सिंह के वर्ष-2014 में किए कार्यों की सराहना की। इसके बाद उन्हें राजमाता विजया राजे सिंधिया विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल कुमार और भारतीय कृषि प्रसार समिति के अध्यक्ष डॉ. बल्देव सिंह ने अवार्ड भेंट किया।
विज्ञापन

पुरस्कृत कृषि वैज्ञानिक सिंह इससे पहले साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड, आईएसईई युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, फैलो अवार्ड, जीसीएस फैलो अवार्ड, ओपी सिंह धामा मेमोरियल अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके 85 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। कृषि से जुड़ी चार पुस्तकों के प्रकाशन के साथ वह पांच प्रोजेक्ट भी पूरे करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें