दास डिग्री कॉलेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सिद्धांत, वर्दी, बीपी सिक्स (व्यायाम), आपदाओं में झोपड़ी तैयार करना, गैजिट, पुल बनाना, झंडी संकेत, गांठें-बंधन, अनुमान लगाने की ट्रेनिंग दी गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए महाविद्यालय परिसर में रोवर्स-रेंजर्स ने पौधरोपण किया। साथ ही रोवर्स-रेंजर्स ने कैंपफायर के दौरान लोकगीत, भजन, लघुनाटिकाएं, एकांकी आदि प्रस्तुत की गईं।
डॉ. एमएम फरशोरी ने ध्वजारोहण किया। साथ ही जंगलों के कटान से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र कबीर ने युवाओं को अनुशासित होकर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए कहा। इस मौके पर जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा, प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा, विमन यादव, साक्षी कौशिक, दीप्ति भारद्वाज, राशि भारद्वाज, शीतल, निर्भान सिंह, उमेश पाल, शिवम तिवारी, रोहित, मंजीत कुमार, अनिल कुमार, रमित सिंह, दीक्षा पटेल, रुखसार, विनीता देवी, आसमा बी, निगहत फात्मा, समोम सागर आदि मौजूद रहे।