फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ चिंतन से ही प्रखर व्यक्तित्व का निर्माण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में चल रहे रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सिद्धांत, वर्दी, बीपी सिक्स, दैनिक कार्यक्रम, शिविर नियम, अनुमान आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रोवर्स प्रभारी एमएम फरशोरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ चिंतन से ही व्यक्ति के प्रखर व्यक्तित्व का निर्माण होता है जिसका अनुसरण कर लोग अपने जीवन को संवारते हैं। शिविर संचालक संजीव शर्मा ने कहा कि युवा प्रतिकूलता देखकर अपना संतुलन न खोएं। बल्कि अधिक साहस और पुरुषार्थ के बल पर सामने आने वाली कठिन बाधाओं को चुनौती दें और उस पर विजय हासिल करें।
 डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि अनुशासित युवा राष्ट्र का सच्चा प्रहरी है, जो स्वयं के साथ दूसरों के हितों का भी ध्यान रखता है। महाविद्यालय के डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. अमित आदि ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर बनाना, मरीज को ले जाना, ऊंचाई, चौड़ाई, वजन संख्या का अनुमान लगाना, गैजेट गेट और तंबू बनाना आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर शिवोहम, विमल यादव, मोहित भारद्वाज, प्रतिक्षा कश्यप, मुनीश कल्पना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवा सकारात्मक सोच के साथ करें विकास
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा सप्ताह की पूर्व संध्या पर युवा विचार सम्मेलन और स्पोर्ट्स सामग्री का वितरण नगला शर्की में किया गया। इसका शुभारंभ जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव एवं वरिष्ठ युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश तोमर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जिला युवा समन्वयक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपना बहुमुखी विकास करने के निरंतर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने 25 युवा मंडलों एवं महिला मंडलों को स्पोर्ट्स किट वितरित की। वीरेश तोमर ने कहा कि युवा अपने को विकास की योजनाओं से जोड़कर अपने रोजगार का चयन करें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने स्पोर्ट्स सामग्री का सदुपयोग करने की अपील की।
समारोह में अनुज प्रताप, प्रवीन राठौर, नरेंद्र राठौर, अमरीश पटेल, देवेंद्र सिंह, यामिनी राठौर, पूजा मिश्रा, सुधीर यादव, सौरभ सक्सेना, गौरव उपाध्याय आदि युवाओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रुपेंद्र पटेल, विकास पटेल, रूची यादव, कृष्णा चौहान, रवि प्रताप, रमन सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुकेश पटेल, पूजा मिश्रा आदि युवा उपस्थित रहे। संचालन अनुज प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें