फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लागू किया गया रूट डायवर्जन, सोमवार तक रहेगा

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ​स्थित तिराहे पर लगी बैरिकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से रूट डायवर्जन प्रशासन की ओर से लागू कर दिया गया है। कांवड़ियों की संख्या में इजाफा देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पहले की तरह ही रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शहर के अंदर से फर्रुखाबाद, दातागंज होकर शाहजहांपुर, उसावां, अलापुर को जाने वाले भारी वाहनों को पटेल चौक पर सोमवार रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
विज्ञापन




ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान

- शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां नरौरा होकर जाएंगे।

- बरेली से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान वाया अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।

- मुरादाबाद से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।

- मुरादाबाद से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली बायां म्याऊं-उसावां होते हुए जाएंगे।

- कासगंज से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन दातागंज से उसावां होते निकाले जाएंगे।

- बरेली को जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव होते हुए जाएंगे।

- बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस व वाहन दातागंज तिराहा से जलालाबाद होते हुए जाएंगे।

- बदायूं शहर से जाने वाले वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक होते जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें