बदायूं। समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा 27 जुलाई को जनपद के 26 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इससे से दो परीक्षा केंद्र उझानी व बाकी परीक्षा केंद्र शहर के पास हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि कहा कि अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए रूट डायवर्जन से दिक्कत नहीं होगी। बैरियर पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिखाने पर उनके दो पहिया व चार पहिया वाहनों को परीक्षा केंद्रों तक जा सकते हैं। अभ्यार्थियों का प्रवेश-पत्र ही वाहन पास समझा जाएगा। अभ्यर्थियों को अनावश्यक नहीं रोका जाएगा। संवाद