उसावां। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम, सीओ दातागंज ने अर्धसैनिक बल के जवानों व थाना पुलिस के साथ ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बे में रूट मार्च किया। साथ ही भय रहित मताधिकार का प्रयोग करने व कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
बुधवार को एसडीएम राम शिरोमणि, सीओ प्रेम सिंह थापा दातागंज, थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने केंद्रीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया अभय, गौतरा, सौंधामई, वमनपुरा के साथ कई गांवों व कस्बे के मुख्य बाजार में रूट मार्च किया। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में दुकानदारों से कहा कि वह सभी लोग मास्क लगाए। बगैर मास्क लगाए व्यक्ति को कोई सामान न दें। रूट मार्च के दौरान थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के साथ-साथ उपनिरीक्षक व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। संवाद