फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट का ठेला लगाने वाले को बना दिया कक्ष निरीक्षक

Fri, 17 Mar 2017 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम की छापेमारी में हजारी लाल कालेज के केंद्र पर हुआ खुलासा
 यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुछ केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षक के स्थान पर गैरशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस्लामनगर के हजारी लाल बापू इंटर कॉलेज के केंद्र पर चाट का ठेला लगाने वाले को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते पाया गया। एसडीएम बिल्सी विधान जयसवाल ने निरीक्षण में यह मामला पकड़ा। कार्रवाई के लिए उन्होंने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का पहला दिन था। एसडीएम ने इस्लामनगर के हजारी लाल बापू इंटर कॉलेज में परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एक परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर तैनात रामगोपाल से कुछ सवाल किए तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। एसडीएम भांप गए कि यह शिक्षक नहीं है तो उन्होंने उसकी शैक्षिक योग्यता पूछी। रामगोपाल ने साफ शब्दों में उन्हें बता दिया कि वह इस्लामनगर में चाट का ठेला लगाता है। उसने कहा कि उसे यह कहकर ड्यूटी पर लगा दिया गया कि शिक्षक कम पड़ रहे हैं। हालांकि केंद्र व्यवस्थापक ने एसडीएम से इस बारे में जानकारी होने से अनिभिज्ञता प्रकट की। एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापक से चाट विक्रेता रामगोपाल को परीक्षा से तत्काल हटवा दिया। एसडीएम ने कई अन्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। एक कक्ष में दो के बजाय एक ही कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर पाए। लड़कियों वाले परीक्षा कक्षों में पुरुष कक्ष निरीक्षकों को तैनात पाया। डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली रही फोटो स्टेट की दुकानें
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए परिषद ने परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलने देने का नियम बनाया है लेकिन परीक्षा के पहले दिन ही नियमों का खूब उल्लंघन हुआ और देहात समेत शहर के ही कई परीक्षा केंद्रों के बाहर फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें